गया : कृषि मंत्री ने मत्स्य पालकों को मछली बीज उपलब्ध कराए जाने को लेकर की समीक्षा..पचास प्रतिशत अनुदान पर वितरण करने का दिया निर्देश
2 min read
गया : मानसून (Monsoon) के आगमन और गया (Gaya) जिला में वर्षा होने के साथ ही मत्स्यपालन के लिये मछली (fish) बीज की माॅग को ध्यान में रखते हुये डाॅ॰ प्रेम कुमार मंत्री, कृषि, पशुपालन (Animal husbandry) एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार ने जिला मत्स्य पदाधिकारी,गया गणेश राम से दूरभाष पर मत्स्य अंगुलिका की उपलब्धता एवं किसानों (Farmers) को उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया गया है।
जानकारी लेने के बाद मंत्री ने कहा कि मानसून के आगमन के साथ ही मछलीपालक किसानों को मछली पालन के लिये अपने तालाब (pond) की तैयारी (Preparation) करने एवं उसमें मछली के जीरा डालने की तैयारी करनी है। वर्तमान में मछलीपालक 10-15 ग्राम की मछली अंगुलिकाओं से मछलीपालन करने के लिये ज्यादा इच्छुक रहते हैं क्योंकि अंगुलिकाओं से मछली का उत्पादन कम समय में ज्यादा प्राप्त होता है। सरकार मत्स्य अंगुलिकाओं की खरीद पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के मत्स्य पालक को 50 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मत्स्यपालक को 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है। एक मत्स्य अंगुलिका का मूल्य विभाग द्वारा 2.50 रुपये निर्धारित है। मत्स्य अंगुलिका के लिये जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। गया जिला में दिग्घी तालाब के पास मत्स्य अंगुलिकाओं की बिक्री की जाती है।
रिपोर्ट : धीरज गुप्ता