गया : आयुर्वेद कालेज को हड़पने और बेचने की साजिश का लगाया आरोप ..कांग्रेस के प्रमंडल प्रवक्ता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अधिकारियों से कालेज को बचाने की लगाई गुहार
2 min read
गया : गया (Gaya) मगध प्रवक्ता सह अखिल (akhilesh) भारतीय कांग्रेस कमिटी (Congress committee) के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister), आयुक्त मगध प्रमंडल, जिलाधिकारी गया से सन् 1972 से गया शहर के दंडीबाग में अवस्थित गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) जो वर्षों से बंद पड़ा है। जिसे चंद लोग हड़पने एवं बेचने की साजिश चल रही है। जिसे बचाने की गुहार लगाई है।
प्रो. मिठू ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता एवं उच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों तथा सीसीअाईएम के नॉर्म्स (Norms of CCIM) पूरा नहीं होने के कारण आज यह कॉलेज वीरान पड़ा है। जबकि इस कॉलेज का 26 बड़े हॉल, ऑफिस वाला भवन, 65 कटठा जमीन तथा कॉलेज फंड में 1 करोड़ 72 लाख की राशि जमा है।मिठू ने कहा कि गया शहर के हृदय स्थल में अवस्थित इस कॉलेज को चंद लोग हड़पने एवं बेचने को आतुर है। जिससे रोकना व बचाना नितांत आवश्यक है।आज के परिवेश में अगर गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जो वर्षों से बंद (banad) पड़ा है, उसे फिर से चालू होने पर गया के लोगो को चिकित्सा की सुविधा बढ़ेगी। अभी केंद्र एवं राज्य सरकार आयुर्वेद चिकित्सा की बढ़ावा देने की बातें निरंतर करती है।
रिपोर्ट : धीरज गुप्ता