गया : सरकार की नाकामयाबी को उजागर करेगी कांग्रेस… अभियान चला एनडीए के शासन की विफलता लायेगी जनता के सामने
2 min read
गया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (National congress) सम्पूर्ण बिहार में डिजिटल (Digital) सदस्यता अभियान, एवम् वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव, लॉक डाउन से उत्पन्न समस्या, बेरोजगारी, आर्थिक विपन्नता, के साथ, साथ एन डी ए (NDA) शाशनकाल
के 13 वर्षों की विफलता को उजागर करने का अभियान चलाएगा, इस अभियान अखिल (Akhil) भारतीय कांग्रेस कमिटी (Committee) के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार, एन एस यू आई के नवनीत कुमार सिंह, इंटक के जिला प्रभारी अशोक सिंह, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो अमर सिंह सिरमौर, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महिला प्रकोष्ठ के मदीना खातून, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राजेश्वर पासवान, सहित जिला के सभी संगठन पदाधिकारी, प्रखंड, पंचायत, बूथ अध्यक्ष एवम् कमिटी इस अभियान में दिन, रात काम शुरू कर दिए ,नेताओ ने कहा को कांग्रेस पार्टी (Party) गया (Gaya) जिला के 24 प्रखंड, 232 ग्राम पंचायत, 119 नगर निकाय वार्डो (Wardo) में डिजिटल सदस्यता अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है, जिसका प्रारूप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के www.inc.in पर उपलब्ध है।कांग्रेस पार्टी कोरोनावायरस महामारी संकट में राज्य के 12 करोड़ जनमानस से घर, घर मिल कर उनके समस्याओं से अवगत होगा एवम् उसके समाधान के लिए संघर्ष करेगा, खास कर राज्य के बाहर से आए प्रवासी मजदूरों (laborers), आयकर दायरे से बाहर आने वाले लोगों , किसान (Farmer), मजदूर के बैंक खातों में दस हजार रूपए देने की मांग के लिए लड़ाई जारी रखेगा।नेताओ ने कहा की नीतीश सरकार के 13 वर्षों के कार्यकाल ना तो राज्य में किसी प्रकार का रोजगार का सृजन हुआ ना ही कोई उद्योग धंधे शुरू किए गए, केंद्र सरकार द्वारा भी घोषित सभी वादे कागज पर ही सिमट के रहा गया!
रिपोर्ट : धीरज गुप्ता