पटना : समाजवादी नेता विष्णु देव मालाकार के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक.. दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की
1 min read
समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना 25 मई 2020 : (Patna) मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (Chief Minister Mr. Nitish Kumar) ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना (Condolences) व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 विष्णुदेव मालाकार छात्र जीवन से ही जे0पी0 आन्दोलन से जुड़े थे। वे जीवनपर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वर्तमान में वे बेगूसराय (Begusarai) जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
रिपोर्ट : राजू राज