पटना : कब्ड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.. मुख्य अतिथि रौशन भारद्वाज ने खिलाडियों का बढ़ाया हौसला
1 min read
पटना : बाढ़ अनुमंडल (Flood subdivision) में मंगलवार को कब्बडी (Kabaddi) प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। प्रतियोगिता काफी रोमांचक रहा इस रोमांचक मुकाबले (Exciting match) में लाल जर्सी में उतरी सैदपुर की टीम ने बादोपुर को 28-17 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रौशन भारद्वाज ने विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर आये रौशन भारद्वाज ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि “गावँ की मिट्टी से ही बड़े बड़े खिलाड़ी निकलते हैं।
आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है वो भी आपलोगों की तरह गावँ की मिट्टी से निकले और देश के महान खिलाड़ी बने। आपलोग भी आगे बढ़े ,देश के लिए खेलें, सभी को अनंत शुभकामनाएं”।
इस समारोह में उपस्थित भाजपा नेता धीरज कुमार ने कहा कि”समय समय पर खेल कूद की गतिविधियां होती रहनी चाहिए, स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।”
रिपोर्ट : विक्रांत कुमार