पटना : प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को कांग्रेस नेत्री ने छलावा दिया करार.. कहा आम जनता को नहीं होगा कुछ फायदा
1 min read
पटना : आज ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर बिहार की अध्यक्ष एवम किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति रेणु सिंह ने अपने बयान में बताया कि 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज देशवासियों के लिए एक धोखा है। आर्थिक पैकेज का मतलब आर्थिक सहायता होता है न कि कर्ज देना। आज कोरोना जैसा महामारी में कौन सा लघु और कुटीर उद्योग कर्ज लेगा क्योंकि उसे पता है कि इस महामारी में लोगों के पास पैसे नही और जब पैसे नही तो वो चीजों को खरीद नही पाएंगे और जब डिमांड नही रहेगी तो सप्लाई किसको करेंगे। वो इसलिए भी कर्ज नहीं लेंगे क्योंकि उनको पता है कि कर्ज के रकम को लौटना है वो रामदेव बाबा,नीरव मोदी या अडानी परिवार से नहीं है जिनका हज़ारो करोड़ कर्ज माफ कर दी जाती है और इनका बिजनेस अच्छे से फलते फूलते रहता है।रेणु सिंह जी ने राहुल गांधी जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बातों को उदाहरण दे बताया कि सरकार का रिश्ता जनता के साथ मां बेटे जैसा वात्सल्य प्रेम की तरह होना चाहिए। जिस तरह बेटे को कष्ट में देखकर माँ उसे भरपूर मदद करती है न कि कर्ज देती है उसी तरह से मोदी जी को आज जनता का मदद करना चाहिए न कि कर्ज देने की बात करनी चाहिए।
उन्होंने स्मृति ईरानी जी द्वारा दिये गए बयानों को भी खंडित करते हुए कहा कि 80 लाख परिबार को मदद करने का मतलब है अगर एक परिवार में कम से कम 4 लोग भी हैं तो 320 करोड़ लोगों का मदद। जब देश की जनसंख्या 130 करोड़ है तो 320 करोड़ लोगों को मदद कैसे किया। जनता को रात दिन झुठबोलकर सरकार आंकड़ों के जाल में उलझा रही है।इतना ही नही जहां पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ने में उलझा हुआ है वहीं हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कोयला खदान और 6 हवाई अड्डे बेचने के लिए घोषणा कर दिए। लाल किला तो पहले से ही गिरवी है। क्या हमारे देश का कोई भी धरोहर बचेगा भी या भाजपा सरकार सारे के सारे बेंच डालेगी। जागो जनता जागो वरना किसी दिन पता चलेगा कि देश की पूरी जनता भी गिरवी रख दी गई है।
रिपोर्ट : राजू राज