सुपौल: खादी के पुजारियों की धरती पर ही चरखे में लगा दीमक,आर्थिक मदद के अभाव में बंद हो गया चरखा
1 min read
खादी के पुजारियों की धरती पर अब चरखे में लगा दीमक
बिहार(सुपौल): समाजवादियों का गढ़ और खादी के पुजारियों के लिए चर्चित धरती पर लगे सैकड़ों चरखा में अब दीमक(termites) लग गया है। यहां स्थापित चरखा( charkha) घर बंद हो गया है। इसके चलते यहां से जुड़े लोग अब बेरोजगार हो गए हैं। जबकि इस केंद्र के चलते रहने से यहां के तैयार सूत से मधुबनी में खादी का कपड़ा तैयार होता था। जिसको गांधी विचारधारा के लोगों का मुख्य पहनावा था। इसके चलते यहां पर खादी कपड़े का न केवल विशेष महत्व था बल्कि समाज में इसे पूजनीय समझा जाता था।
रिपोर्ट :प्रशांत कुमार