Wed. Apr 14th, 2021

Real4news

Latest and Breaking News in Hindi, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी – Real4news.com

परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए हुए सम्मानित

1 min read

 मिशन परिवार विकास मिशन में कुल हुए 1373 नियोजन
  डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने किया 1780 महिलाओं का बंध्याकरण

सीतामढ़ी: जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ सतीश चंद्र सहाय वर्मा ने 2020 -21 नियोजन में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया। जिसमें जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा, केयर के फैमिली प्रोग्राम कोओर्डिनेटर मयंक कुमार तथा दुर्गा प्रसाद सिंह भी शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ वर्मा ने कहा डॉ सिन्हा ने जहां जिले सहित पूरे प्रमंडल में सबसे ज्यादा 1780 महिला बंध्याकरण किया है, वहीं केयर के मयंक तथा दुर्गा प्रसाद सिंह को परिवार नियोजन में तकनीकी सहयोग तथा जागरूकता के लिए पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा एएनएम राम कलेवा कुमारी, आशा रूबी खातून, आशा संजू कुमारी, आशा शिव दुलारी देवी को भी पुरस्कृत किया गया।

परिवार नियोजन में हुआ है बेहतर कार्य
पुरस्कार वितरण के दौरान सिविल सर्जन डॉ वर्मा ने कहा सीतामढ़ी ने परिवार नियोजन की जागरूकता , प्रचार -प्रसार तथा स्थायी और अस्थायी साधनों की उपलब्धता और सुविधाओं पर काफी ध्यान दिया है। जिसका नतीजा है कि परिवार नियोजन में बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। इसके अलावा आशा संजू कुमारी ने महिला बंध्याकरण में 23 लोगों को प्रेरित (मोटिवेट) किया जिसके लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया है। वहीं रुन्नी सैदपुर की एएनएम राम कलेवर कुमारी ने सर्विस प्रोवाइडर के रूप में 112 अंतरा दिए। दूसरी ओर परिवार नियोजन में कुल उत्पादों के लक्ष्य का लगभग 76 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। मिशन परिवार विकास अभियान में 680 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 1373 परिवार नियोजन किए गए हैं।

पुरुषों की भागीदारी पर ध्यान देने की जरूरत

परिवार नियोजन के नोडल डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने कहा परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए पुरुषों की भागीदारी बहुत ही जरूरी है। बिना पुरुषों की भागीदरी के परिवार नियोज को सफल नहीं बनाया जा सकता । पुरुष के अस्थायी साधन के साथ स्थायी साधन उतने ही आसान और सुरक्षित हैं । इसके साथ ही यह सबसे कम खर्चीला साधन भी है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सतीश चंद्र सहाय वर्मा, डीपीएम आशित रंजन, केयर से मयंक कुमार , दुर्गा प्रसाद सिंह सहित आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन

 एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

रिपोर्ट : अमित कुमार